बस्ती में संविधान बचाओ रैली में जाएंगे कांग्रेसी : जिलाध्यक्ष
Deoria News - देवरिया में कांग्रेस ने बस्ती में 28 अप्रैल को आयोजित 'संविधान बचाओ रैली' के लिए बैठक की। पार्टी पदाधिकारियों ने रैली में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की रणनीति बनाई। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर...

देवरिया, निज संवाददाता। कांग्रेस द्वारा बस्ती में आयोजित होने जा रही संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहाकि भाजपा सरकार भारत के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं व समाजिक और आर्थिक न्याय के आदर्शों पर सुनियोजित ढंग से हमले कर रही है। इसके विरोध में 28 अप्रैल को अटल प्रेक्षागृह का मैदान झंडा वाला चौराहा बस्ती में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी देवरिया से शामिल होंगे। उन्होंने कहाकि देश में लगातार संविधान और संविधान द्वारा गठित संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। इसकी रक्षा के प्रति कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहाकि संविधान में भारत के नागरिकों को अधिकार दिए गए है। सत्ताधारी दल इन अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रहा है। इस समय देश शोक में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री बिहार में गलबहियां करते हुए चुनावी सभा कर रहे हैं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, रामजी गिरी, जयदीप त्रिपाठी, पार्टी कार्यकर्ता धर्मेंद्र पांडेय, राजकुमार जायसवाल, संजीव कुमार मिश्र, भरत मणि त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, नगर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, शहनाज जफर, नागेंद्र शुक्ला, विजय शंकर मिश्र, ऋषि केश मिश्र, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि, जुलेखा खातून, निर्मला वर्मा, रत्नेश मल्ल पिंटू, आलोक त्रिपाठी, सुनील द्विवेदी, चंदू वर्मा, अशोक कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, रजनीश प्रसाद, प्रेम लाल भारती, मार्कण्डेय मिश्र, राशिद अंसारी, कुलदीप यादव, राजकुमार यादव, सुरेश यादव, रामदयाल, रीता देवी, अशोक गोंड़ आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।