Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBuddha Purnima Celebrated at SP Office in Deoria with Floral Tributes

भगवान बुद्ध से बड़ा सत्य व अहिंसा का दूसरा कोई उपासक नहीं

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को बुद्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 13 May 2025 05:54 AM
share Share
Follow Us on
भगवान बुद्ध से बड़ा सत्य व अहिंसा का दूसरा कोई उपासक नहीं

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस दौरान भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध के बराबर सत्य व अहिंसा का दूसरा कोई उपास नहीं हो पाया। दुनिया के तमाम देशों ने उनके विचारों को अपनाया। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन का असल सुख भौतिक चका चौंध में नहीं है, बल्कि जीवन का असल सुख आत्मशांति में निहित है। महात्मा बुद्ध ने यह सिद्ध किया कि जिसके अंदर आत्मबल होगा, वह बड़े से बड़े क्रुर व्यक्ति को भी सज्जन बना सकता है।

हृदय नारायण जायसवाल, राजवंशी राजभर, अमीत सिंह गौतम, बाबूलाल यादव, देशराज यादव, सुनैना कुशवाहा, सीमा मौर्या, नसीम लारी, आनंद यादव, बृजेश पासवान, रमेश यादव, अर्जुन यादव, राजनाथ, राम नारायण, सिराज अहमद, सोनू यादव, नसरुद्दीन अंसारी ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें