Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBJP Membership Drive in Rampur Karkhana Hundreds Join Party

संगठन की मजबूती के लिए सदस्य होना जरूरी

Deoria News - रामपुर कारखाना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर महा सदस्यता अभियान चलाया गया। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी है और संगठन की मजबूती के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 22 Sep 2024 02:42 AM
share Share
Follow Us on
संगठन की मजबूती के लिए सदस्य होना जरूरी

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के रणछोड़ कुटी स्थित चौराहे पर शनिवार की शाम 5:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत महा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी का सदस्य होना सबसे जरूरी है।जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, हरेंद्र जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय तथा संचालन मोनू मद्धेशिया ने किया।

इस दौरान प्रमोद सिंह, जितेश पांडेय, जगदीश शर्मा ,ओमवीर राव, अजय पाल ,चंद्रभान निषाद, अशोक पांडे ,राज किशोर यादव, मोटू राव, आदि ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें