मंडलों के गठन में आरक्षण का ख्याल रखना जरूरी
Deoria News - देवरिया में भाजपा कार्यालय पर जिला प्रवासी प्रेमचंद्र मिश्रा ने पदाधिकारियों की बैठक ली। मंडल कार्यसमिति के गठन में आरक्षण का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन करने का...

देवरिया, निज संवाददाता। क्षेत्र के औरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिला प्रवासी एवं कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने भाजपा जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने मंडलों के गठन हेतु विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में 61 की मंडल कार्यसमिति बनानी है जिसमें आरक्षण के आधार पर कम से कम 2 महिला, 2 अनुसूचित अवश्य हों। सक्रिय सदस्य ही मंडल के पदाधिकारी होंगे जिसमें मंडल अध्यक्ष को छोड़कर 15 मंडल पदाधिकारी के साथ शक्ति केंद्र संयोजकों का भी गठन करना है। जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ये तय किया है कि देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में जिले में तथा जिले की हर विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकाला जाय जिसमें सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हों।
मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना, हवन कर देश की खुशहाली और सेना के उत्साह को बढ़ाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जितने भी अभियान और कार्यक्रम तय किए गए हैं उन सभी कार्यक्रमों में पार्टी के पूर्व, वर्तमान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम नागरिक भी भारी संख्या में शामिल हों इसका प्रयास हमे करना चाहिए। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान का संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा व सह संयोजक गोविंद चौरसिया तथा अंकुर राय को बनाया गया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दुबे, गंगा सिंह कुशवाहा, निर्मला गौतम, महेश मणि, अभिषेक जायसवाल, प्रभाकर तिवारी, रमाशंकर राजभर, अंकुर राय, रमेश वर्मा, ऋषि सिंह, अरविंद चौहान, दिलीप जायसवाल, वैभव सिंह शोले, राजेश निषाद, रामसंतोष शुक्ला, सत्यप्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।