Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsBJP Launches Scheduled Caste Outreach Campaign on Ambedkar Jayanti in Deoria

पूर्व सांसद ने जनता में बांटा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक

Deoria News - डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने अनुसूचित जनसंख्या के लिए विशेष संपर्क अभियान चलाया। पूर्व सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने रानीघाट में जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि मोदी...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 27 April 2025 08:27 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद ने जनता में बांटा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक

देवरिया, निज संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को पूर्व सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने सदर संसदीय क्षेत्र के रानीघाट, सिरजम में संपर्क किया और सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों का पत्रक जनता में बांटा। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का सपना देखा था, उसे केन्द्र की मोदी सरकार पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। बाबा साहेब के आदर्शों पर मोदी सरकार अनवरत गतिमान है। सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को मात्र उनकी जयंती तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि उनके द्वारा किए गए कार्यों, उनके सपनों को, कई बड़े निर्णय कर उनके योगदान को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। मोदी सरकार में मंत्रिपरिषद में आज दलितों की भागीदारी बहुत अच्छी स्थिति में है। देश में पहली बार दलित समाज को इतना प्रतिनिधित्व हासिल हुआ है। सांसद ने राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए रामसेवक प्रसाद को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद, सेवानिवृत्त प्रभुनाथ प्रसाद भारती, रामसेवक प्रसाद, मुरारी प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, नीरज भारती, माधव प्रसाद, प्रभान भारती, राकेश भारती, रानीघाट में पूर्व प्रधान रामबदन प्रसाद रामबचन प्रसाद, राम नगीना प्रसाद, अशोक कुमार भारती, राजेश्वर, संजय प्रसाद, रामभजन, राकेश सिंह, संजय प्रजापति आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें