Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria News40-Year-Old Man s Body Found in Canal Near Raishri Village Police Investigation Underway

नहर में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Deoria News - गौरीबाजार के रैश्री गांव के समीप नहर में शुक्रवार सुबह एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लोगों में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवा दिया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 1 Feb 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
नहर में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रैश्री गांव के समीप नहर में शुक्रवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। शव को देख स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गयी और मौके पर लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर मोर्चरी हाऊस में भेजवा दिया।

रैश्री गांव के समीप नहर में सुबह करीब 10 बजे लोगों ने एक अज्ञात शव उतराता हुआ देखा। इसकी जानकारी होते ही धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर में से निकलवाया और उसके शिनाख्त में जुट गयी। लेकिन काफी देर तक शव का शिनाख्त नही हो सका।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस के मोर्चरी में रखवा दिया। स्थानीय लोगों की माने तो मृतक नीले रंग का लोवर ,आसमानी रंग का टी शर्ट व काले-पीले रंग का जैकेट पहने हुए था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें