दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे हिमांचल के राज्यपाल
Deoria News - बरहज (देवरिया) में बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल होंगे। इस अवसर पर 2022...

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26 वां दीक्षांत समारोह एक मार्च को मनाया जाएगा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल होंगे। प्राचार्य प्रो शम्भूनाथ तिवारी ने बताया कि सभाध्यक्ष महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्रीय विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र के पूर्व प्रतिकुलपति प्रोफेसर चितरंजन मिश्र होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्य मंत्री कमलेश पासवान तथा क्षेत्रीय विधायक दीपक कुमार मिश्रा 'शाका' रहेंगे। दीक्षांत में वर्ष 2022 तथा 2023 में स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं सर्वोच्च अंक प्राप्त विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक दिया जायेगा। कार्यक्रम के भव्य एवं सकुशल संपादन के लिए एक दर्जन समितियां बनाई गई हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।