Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria News14-Year-Old Boy Missing After Library Visit in Deoria Police Investigating Abduction Case

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा गायब, अपहरण का केस दर्ज

Deoria News - सलेमपुर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल का 14 वर्षीय बेटा अभिमन्यु चार दिन से गायब है। वह 8 अप्रैल को नवलपुर चौराहे पर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 13 April 2025 09:14 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा गायब, अपहरण का केस दर्ज

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नवलपुर चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने गया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल का छोटा बेटा चार दिन बाद भी घर घर नहीं लौटा। बेटे के गायब होने से माता पिता किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। रिश्तेदारी व विभिन्न जगहों पर तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो कन्हैया जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर किशोर की तलाश में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर निवासी व सलेमपुर मंडल के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल के एक बेटी व दो बेटो हैं। छोटा बेटा अभिमन्यु जायसवाल (14 वर्ष) एक निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। वह 8 अप्रैल को नवलपुर चौराहे पर स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए घर से गया। लाइब्रेरी पहुंचने के बाद उसने वहां अपना उपस्थिति दर्ज करायी। लाइब्रेरी से निकलने के बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसी दिन से उसकी तलाश में जुटे हैं। सभी रिश्तेदारों के यहां पूछताछ के बाद कोई जानकारी नहीं मिली तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। परिजन बेटे के गायब होने से परेशान हो अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें