Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़CM Yogi will hoist the tricolor at the Independence Day all intersections signals will turn red in lucknow

आज 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा पूरा लखनऊ शहर, एक साथ रेड हो जाएंगे सभी चौराहों के सिग्नल, जानिए क्यों?

राजधानी लखनऊ में आज सुबह 09:15 बजे 52 सेकेण्ड के लिये पूरा शहर थम जायेगा। शहर के सभी चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइट सिग्नल एक साथ रेड हो जाएंगे। इसके लिये 05 मिनट पहले सायरन बजाया जायेगा। क्यों जानिए वजह

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 Aug 2024 03:01 AM
share Share

स्वतंत्रता दिवस समारोह गुरुवार को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने तिरंगा झण्डा फहराएंगे। इस मौके पर यहां परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। हेलीकाप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कलाकार आजादी के संघर्षों को याद दिलाएंगे। वहीं 15 अगस्त पर गुरुवार को पूरा शहर एक साथ राष्ट्रगान गाएगा। इसके लिए सुबह 09:15 बजे 52 सेकेंड के लिये पूरा शहर थम जायेगा। शहर के सभी चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइट सिग्नल एक साथ रेड हो जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए रात तक तैयारियां जोरों पर चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह सवा नौ बजे यहां झण्डा फहराएंगे। इसके साथ वह परेड की सलामी लेंगे। बच्चों व कलाकारों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। नृत्य नाटिका के माध्यम से आजादी की लड़ाई के संघर्षों का वर्णन होगा। झण्डा फहराते ही हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा भी होगी। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने विधान भवन के पास चल रही तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

सभी एक साथ गाएंगे राष्ट्रगान

15 अगस्त पर गुरुवार को पूरा शहर एक साथ राष्ट्रगान गाएगा। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री के विधान भवन पर सुबह 9:15 बजे झण्डा रोहण के तत्काल बाद सम्पूर्ण शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। इसके लिए सुबह 09:15 बजे 52 सेकेण्ड के लिये पूरा शहर थम जायेगा। शहर के सभी चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइट सिग्नल एक साथ रेड हो जाएंगे। इसके लिये 05 मिनट पहले सायरन बजाया जायेगा। राष्ट्रगान का प्रसारण पूरे शहर में एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम व स्मार्ट सिटी में लगे आईटीएमएस के जरिए होगा। पुलिस विभाग ने शहर के प्रत्येक चौराहे पर एक नोडल अधिकारी नामित किया है। एक मिनट पूर्व यातायात रोक दिया जायेगा। राष्ट्रगान के उपरान्त पुनः सुचारू यातायात शुरू हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें