Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsTragic Accident Four Women Hit by Unknown Vehicle After Wedding Ceremony in Shivrampur

चित्रकूट में पैदल जा रही चार महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत

Chitrakoot News - चित्रकूट में एक दुखद दुर्घटना में चार महिलाएं विवाह कार्यक्रम से लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटWed, 19 Feb 2025 09:00 AM
share Share
Follow Us on
चित्रकूट में पैदल जा रही चार महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत

चित्रकूट, संवाददाता। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र स्थित भांगा के पास हाईवे में बुधवार को तड़के वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर पैदल घर जा रही चार महिलाओं को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंद डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दो को डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है।

भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव में किसी शादी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए महिलाएं गई थी। रात में खाना बनाने के बाद बुधवार को तड़के करीब साढ़े पांच चार महिलाएं पैदल अपने घर वापस शिवरामपुर लौट रही थी। हाईवे में भरतकूप-शिवरामपुर के बीच भांगा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारो महिलाओं को रौंद डाला। जिससे सभी महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन चारो को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद 50 वर्षीया राजाबेटी कुशवाहा व 70 वर्षीया श्यामपति विश्वकर्मा निवासी शिवरामपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल 45 वर्षीया संगीता विश्वकर्मा पत्नी रामनरेश निवासी शिवरामपुर का इलाज जिला अस्पताल चल रहा है। एक अन्य घायल 35 वर्षीया प्रियंका विश्वकर्मा पत्नी स्व जुगल किशोर निवासी शिवरामपुर को हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर एसपी अरुण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को भर्ती कराया। सीएमएस से बेहतर इलाज के लिए बातचीत की। इधर सूचना पाकर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनो शव अस्पताल की मर्चरी हाउस में रखवा दिए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें