आरोप: पीडीए के लोगों को वैधानिक व्यवस्था से हटाया जा रहा
Chitrakoot News - चित्रकूट में सपा की पीडीए जनचौपाल का आयोजन हुआ। अनुज सिंह यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विशेष वर्ग के लोगों को संसाधनों पर कब्जा करने दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ...

चित्रकूट, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र के मैनहाई माफी गांव में सपा की पीडीए जनचौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में वर्ग विशेष के लोगों का देश के संसाधनों और पूंजी पर कब्जा कराया जा रहा है। पीडीए के लोगों को वैधानिक व्यवस्था और मुख्य धारा से साजिश के तहत भाजपा हटाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपाई बाबा साहब और उनके संविधान के विरोधी रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि दलित, पिछड़ा, शोषित समाज, आदिवासी और महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठे। भाजपाई संविधान और लोकतंत्र के विरोधी हैं। संविधान और बाबा साहब के चित्र के सामने नतमस्तक होने वाले उनकी विचारधारा और बताए हुए रास्ते के विपरीत काम करते हैं। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह सिंह पटेल ने कहा कि बहुजन समाज में जन्मे संत महापुरुष समाज की तरक्की, विकास, समता, स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष किया था। जिसके कारण दलित, पिछड़ा, आदिवासी और महिलाओं का जीवन स्तर उठा। भाजपा कभी किसान, गरीब, मजदूर, पिछड़ा, दलित और आदिवासी के हित में काम नहीं कर सकती। छात्र सभा जिलाध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि किसान सबसे ज्यादा प्रताड़ित और दुखी है। मजदूर महंगाई से परेशान है। पढ़ा लिखा छात्र, नौजवान रोजगार के लिए सड़कों में घूम रहा है। भाजपा सरकार महंगाई, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम नहीं कर रही है। इस दौरान प्रवक्ता सुभाष पटेल, कुशल यादव, फूलचंद यादव, रामराज पटेल, बृजनंदन साहू, भोला वर्मा, अरशद खान, लल्लू चौकीदार, भरत पटेल, निजाम सिद्दीकी, राकेश, रविदास वर्मा, चुनबाद चक्रवर्ती, राजकुमार, रामस्वरूप वर्मा, राजनारायण पटेल, रविदास, रामबाबू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।