Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsSelf-Reliant India Theme Discussed at National Service Scheme Event

चित्रकूट में आत्म निर्भर भारत पर दिव्यांग विवि में हुई संवाद प्रतियोगिता

Chitrakoot News - जगद्गुरु रामभद्राचार्य दियांग राज्य विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण व संवाद प्रतियोगिता हुई। जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री के निर्णयों से प्रेरित है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटTue, 1 Oct 2024 10:34 PM
share Share
Follow Us on
चित्रकूट में आत्म निर्भर भारत पर दिव्यांग विवि में हुई संवाद प्रतियोगिता

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दियांग राज्य विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा पखवाड़ा दौरान आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण व संवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में आत्म निर्भर भारत वर्तमान में प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय पर अडिग विचारों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने भारत को विदेशी हाथों में सौंप दिया था। रक्षा बलों के लिए सेना, पुलिस बल, हथियार के मामलों में खुद तैयार कर रहे हैं। चित्रकूट में डिफेंस कारिीडोर का निर्माण, सोलर पावर प्लांट से लैस हो रहा है। आत्म निर्भर भारत से ही उत्तर प्रदेश मे एक जिला-एक उत्पाद का कार्य भी चल रहा है। सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत में सेवा पखवाड़ा लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश व देशभर में शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम चल रहा है। साफ सफाई व्यवस्था चारों ओर चल रहा है। इस मौके पर डा आनंद कुमार, डा महेंद्र उपाध्याय, डा रजनीश सिंह, डा रवि प्रकाश, डा संजय नायक, रमा सोनी, जितेन्द्र सिंह, डा शांत चतुर्वेदी, एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें