Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsKisan Conference and Crop Competition Held at Ganiwan Agricultural Science Center

किसान देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य अंग

Chitrakoot News - चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में किसान सम्मेलन सह फसल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाना जी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटTue, 1 April 2025 08:59 AM
share Share
Follow Us on
किसान देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य अंग

चित्रकूट, संवाददाता। दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में संचालित परियोजना अनुसूचित जाति उप योजना के तहत किसान सम्मेलन सह फसल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा राजेन्द्र सिंह नेगी समेत अन्य वैज्ञानिकों ने किसानो को तकनीकी सत्र के माध्यम से समसामयिक जानकारी दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भारतरत्न नाना जी देशमुख के समाज के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यो से सीख लेने की जरुरत है। किसानो के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र बेहतर प्रयास कर अच्छी भूमिका निभा रहा है। जल पुरुष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि इस क्षेत्र के कृषिगत विकास की आधारशिला नाना जी ने रखी थी जो कि मौजूदा समय पर उच्चतम उत्पादन एवं कृषि समृद्धि को प्रदर्शित कर रही है। किसानों के खेत फसल से लहलहाते देखने को मिल रहे है जो उन्नत कृषि का प्रमाण है। सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य अंग है, जिस प्रक्रार कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों के लिए कार्यरत है, यह किसानो के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करता है। कहा कि कोई भी विषय व्यक्तिवाद से बढ़कर समाजवाद का हो, उसके लिए वह हर संभव प्रयास करने का काम करेंगी। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि नानाजी के बताए मार्ग पर चलते हुए संस्थान से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बिना किसी भेदभाव के समग्र ग्रामीण विकास का कार्य करने का प्रयास कर रहा है। समाज की पहल एवं पुरुषार्थ से आगामी माह जुलाई में केन्द्र पर गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा स्थापना के लिए संस्थान संकल्पित है। उन्होंने चित्रकूट गौरव दिवस पर छह अप्रैल राम नवमी के दिन सभी किसानों से अपने घरों में दीप जलाने का आवाहन किया। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान फसल प्रतियोगिता में चयनित 15 किसानों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं कृषि उपयोगी उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियो ने प्रदर्शनी सहित फसल प्रतियोगिता का अवलोकन किया। कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र का भ्रमण कर संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। संचालन केन्द्र के वैज्ञानिक विजय गौतम ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें