Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsInmate Commits Suicide in District Jail of Chitrakoot

जेल में सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगा दी जान

Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता जिला कारागार में सजा काट रहे बंदी ने शुक्रवार की शाम बैरक के

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटSun, 9 Feb 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
जेल में सजा काट रहे बंदी ने फांसी लगा दी जान

चित्रकूट। संवाददाता जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी ने शुक्रवार की शाम बैरक के दरवाजे में लोहे के एंगल से फांसी लगा जान दे दी। कैदी के खुदकुशी करने की सूचना पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने बंदी के परिजनों को घटना की सूचना दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के केकरामार गांव के मजरा चूरेह केसरुआ निवासी 30 वर्षीय अरविंद को पिछले माह 20 जनवरी को किशोरी का अपहरण कर शादी के लिए विवश करने के मामले में न्यायालय ने पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद वह जिला कारागार में सजा काट रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम को अरविंद ने बैरक के दरवाजे पर लोहे के एंगल में अपने गमछे का फंदा बनाया और झूल गया। कुछ देर बाद दूसरे बंदी ने देखा तो उसे फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि अरविंद पिछले 17 जनवरी को जेल आया था। जेल में उसके आने बाद से अब तक कोई मुलाकात करने परिजन नहीं आए। जेल पीसीओ में अरविंद के दिए गए नंबर पर बात करने के लिए बीते एक फरवरी को दो बार कॉल की गई थी, लेकिन बात नहीं हो पाई। परिजनों के मुलाकात करने न आने और फोन पर बातचीत भी न होने से वह गुमसुम रहता था। बताया कि फंदे से उसे उतारकर जेल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें