ज्यादातर लड़कियां कॅरियर के अगले मुकाम में हो जाती हैं विलुप्त : कुलपति
Chitrakoot News - ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा की अध्यक्षता में सशक्त महिलाएं और विकसित भारत विषय पर व्याख्यान माला...

चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा की भावना के अनुरुप ग्रामोदय महोत्सव समिति ने सशक्त महिला, विकसित भारत विषय पर व्याख्यान माला नवाचार का आयोजन किया। जिसमें केवल महिलाओं की ही सहभागिता रही।
डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि भारत में हर जगह महिलाओ की उपस्थिति दर्ज है, लेकिन यह पूर्ण नही है। जब विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह होते है, तब वहां लड़कों से ज्यादा लड़कियां स्वर्ण पदक लेती है। इसके बाद बहुत ल़डकिया कॅरियर के अगले मुकाम के पहले ही विलुप्त हो जाती और आगे कुछ नही कर पाती, यह चिंता का विषय है। महिलाओं को मानसिक रूप से मजबूत होते हुए अपनी परिस्थितियों के अनुसार सबको आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि जीवन मे अपना रोल मॉडल बनाओ और वैसा बनो। मल्टी टास्किंग महिलाएं होती है, उसको पहचानो और अपने घर, जीवन, परिवार, समाज को मैनेज करना सीखो। ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल की सदस्य साधना तिवारी ने कहा कि समाज मे परिवार के सहयोग से आगे बढ़ो। उन्होंने अपनी प्रेरणादायी जीवन यात्रा से अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्रा वर्तिका शुक्ल, आकांछा त्रिपाठी, महिमा पांडेय, रंजना पटेल व फौजिया बानो ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के निदेशक अधिष्ठाता ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन संकाय प्रो अमरजीत सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष पाठ्यक्रम का संचालन कर रहा है। अध्यक्षता मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान की प्रमुख डा नीलम चौरे ने किया। कार्यक्रम का संयोजन उप कुलसचिव डॉ साधना चौरसिया और संचालन शोध छात्रा प्रियदर्शिका ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने मचाई धूम
महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। जिसमें कला संकाय और प्रौद्योगिकी संकाय के मध्य कबड्डी खेला गया। संयोजन डॉ विनोद सिंह ने किया। विवेकानंद सभागार में ग्रुप सांग और सोलो डांस प्रतियोगिता हुई। जिसका संयोजन डॉ विवेक फड़निश ने किया। ग्रामोदय महोत्सव के संयोजक प्रो नंदलाल मिश्रा व सह संयोजक डॉ ललित सिंह ने बताया कि महोत्सव में उन कार्यक्रमों को स्थान दिया जा रहा है, जिनसे विद्यार्थियों की प्रतिभा पहचानी जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।