Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़चित्रकूटgirl was living live in relationship after leaving her husband her lover killed her fight over food

पति को छोड़कर लिव इन में रह रही थी महिला, खाने को लेकर हुए झगड़े में प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

चित्रकूट में पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही महिला की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का प्रेमी निकला। प्रेमी ने मनपसंद खाना न बनाने पर प्रेमिका की फावड़े का बेंत मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, चित्रकूटFri, 23 Aug 2024 01:13 PM
share Share

चित्रकूट में पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही महिला की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का प्रेमी निकला। प्रेमी ने मनपसंद खाना न बनाने पर प्रेमिका की फावड़े का बेंत मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजापुर थाना क्षेत्र के सगवारा निवासी 24 वर्षीय विजय रैदास कर्वी स्थित चमड़ामंडी के पास विद्या नगर में प्रेम रैक्वार की 30 वर्षीया बेटी सपना के साथ रहता था। सपने के दो बच्चे हैं, जो ननिहाल में रहते हैं। सपना की शादी एमपी के चित्रकूट के सेजवार निवासी रूपलाल के साथ हुई थी। 

विवाद के बाद दोनों में मुकदमेबाजी हुई और सपना पति को छोड़कर कर्वी में रहने लगी। यहां विजय से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों किराए पर कमरा लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगे। गुरुवार रात दोनों ने मुर्गा और दारू पार्टी की। देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, बात इतनी बढ़ी कि विजय ने गुस्से में आकर सपना के सिर पर फावड़े के बेंत से वार कर दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

मृतका के पिता प्रेम को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से विजय को धर-दबोचा। उसके खिलाफ कत्ल की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। शुक्रवार को विजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें