Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsWomen Defrauded by Female Leader in Bahadurpur Village

समूह की महिलाओं का लाखों लेकर संचालिका गायब

Chandauli News - समूह की महिलाओं का लाखों लेकर संचालिका गायब समूह की महिलाओं का लाखों लेकर संचालिका गायब समूह की महिलाओं का लाखों लेकर संचालिका गायब समूह की महिलाओं

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 19 April 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
समूह की महिलाओं का लाखों लेकर संचालिका गायब

पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव नई बस्ती में एक महिला संचालिका ने समूह की दर्जनों महिलाओं की लाखों लेकर फरार हो गई है। पीड़ित महिलाओं ने जलीलपुर चौकी पर लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। बहादुरपुर गांव के नईबस्ती निवासनी एक महिला आसपास की लगभग दर्जनों महिलाओं को प्राइवेट बैंक में जोड़ा और लगभग सालों से महिलाओं की समूह में प्राइवेट बैंक से पैसा दिलवाती थी। वही सप्ताह में एक आयोजित बैठक में पैसा इकट्ठा कर चली जाती थी। इसी क्रम में बीते दिनों खालों रुपया लेकर चली गई। लेकिन उक्त महिला घर से एक सप्ताह से गायब है। इस दौरान बैंक में किस्त जमा नहीं होने पर कर्मचारी समूह की महिलाओं से पैसे वसूलने की बात कह रहे है। इसके बाद समूह की महिलाओं को धोखाधड़ी होने की भनक लगी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। पीड़ित महिलाओं में गुड़िया, रिहाना, नसीबुल निशा, महमूदा बेगम, नाजो बेगम, मीना बानो, आसिया बेगम, शाहिद वारसी, नाजिया बेगम, नजर बेगम, रानी बेगम, यासमीन, कैसरजहां आदि शामिल रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें