Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsTwo-Day Block Level Training for Nodal Teachers Using Wonder Box by IIT Gandhinagar Concludes

प्री प्राइमरी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने को किए जा रहे प्रयास

Chandauli News - चंदौली में सदर बीआरसी पर आईआईटी गांधीनगर द्वारा विकसित वंडर बॉक्स पर आधारित नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। निपुण भारत के लक्ष्यों पर चर्चा की गई और छात्रों के कौशल विकास पर ध्यान...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 22 Feb 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
प्री प्राइमरी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने को किए जा रहे प्रयास

चंदौली, संवाददाता। सदर बीआरसी पर शुक्रवार को आईआईटी गांधीनगर की ओर से विकसित वंडर बॉक्स पर आधारित नोडल शिक्षकों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान निपुण भारत के तहत इसके लक्ष्यों पर चर्चा की गई। वहीं छात्रों के संख्यात्मक एवं साक्षरता कौशल, अच्छा संप्रेषक बन पाए एवं फाइव सेंस ऑर्गन के अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं पोषण पर सत्र संचालित हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्री प्राइमरी शिक्षा को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बालवाटिका के छात्रों में सृजनात्मक, रचनात्मक सोच के साथ क्रिटिकल थिंकर बनाया जाए। आईआईटी गांधीनगर के दिए गए निर्देशों के क्रम में समस्त प्रतिभागियों को जीरो इन्वेस्टमेंट पर आधारित खिलौना निर्माण गतिविधियां कराई गई। इसमें स्ट्रा से पीपीनी, पाइप व गुब्बारे से बाजा, स्ट्रा से फुव्वारा, कर्क्स से आकृति निर्माण, वंडर बॉक्स में दी गई सभी सामग्रियों का उपयोग निर्देश पुस्तिका के अनुसार कराए गए। इसमें समस्त गतिविधियों पर प्रतिभागियों की ओर से सक्रियता से प्रतिभाग किया गया। जिसमें आकार एवं आकृति सुडोकू, पैग बोर्ड, आकृति पहचानो, गुड़िया निर्माण, वर्ण पहचानो चेहरा पहचान, वर्णमाला देखो, प्यासा कौवा, अंगूर खट्टे हैं आदि गतिविधियों पर कार्य किया गया। प्रतिभागियों को उक्त गतिविधियों के वीडियो भी दिखाए गए। इस मौके पर बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी, एआरपी रिंकू यादव, सत्येंद्र शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें