कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर किया गया याद
Chandauli News - पीडीडीयू नगर में कांग्रेस जनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व बिहार मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई। रामजी गुप्ता ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शोषितों और...

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि सोमवार को पीडीडीयू नगर में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जनों ने मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। इस दौरान निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने समाज के हर वर्ग के शोषितों, दलितों, पिछड़ों के लिए संघर्ष किया। मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, हंसराज शर्मा, फैयाज अंसारी, ऋषि दयाल, मोहन गुप्ता, देवेश कुमार, दिपक गुप्ता, लल्लन राम, अनिल कुमार, रमेश सिंह, राजू कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विजय गुप्ता, सोनू सोनकर उपस्थित थे। संचालन हंसराज शर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।