कैंडिल जुलूस निकालकर दी श्रद्धाजंलि
Chandauli News - फोटो 22: धानापुर कस्बा में कैंडिल जुलूस निकालते भाजपाई। कैंडिल जुलूस निकालकर दी श्रद्धाजंलिकैंडिल जुलूस निकालकर दी श्रद्धाजंलिकैंडिल जुलूस निकालकर दी

धानापुर। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर रविवार की शाम कस्बा स्थित शहीद स्मारक से क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया जो थाना चौराहा, सहित पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता को जय नारे लगाए गए। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह पाकिस्तान का कायराना हरकत है। जिसमें निर्दोष और निहत्थे लोगों को मारा गया है। जिसका करारा जवाब दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, राणा सिंह, गोपाल बिंद, विमल सिंह दादा, छोटू खान, फिरोज खान, कारिया सिंह, अशोक सिंह, आलोक सिंह, आशुतोष सिंह मिंटू, बृजेश सिंह, रमेश बबलू, विष्णु शर्मा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।