नवोदय विद्यालय में बाल संसद का आयोजन
Chandauli News - बैराठ स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल संसद का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र और संसद की प्रक्रिया से अवगत कराना था। छात्रों ने महिला सशक्तिकरण, पेपर लीक और...

चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बैराठ स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को बाल संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र और संसद की प्रक्रिया से अवगत कराना है। कार्यक्रम का उद्घटान प्राचार्य संजय मिश्र ने किया। प्राचार्य संजय मिश्रा ने कहा ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक समझ विकसित करने में मदद करते है। छात्रों ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, पेपर लीक और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। छात्रों ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बताई। वही पेपर लीक की समस्या पर चर्चा करते हुए तकनीकी सुधार और कड़े नियमों की मांग की। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग में कमी, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे उपाय, विपक्षी बाल सांसदों ने तीखे सवाल किए, जिनका जवाब सत्ताधारी पार्टी के संबंधित बाल मंत्रियों ने बखूबी दिया। इस दौरान उप प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें बैजनाथ, केसी चौबे, अरुण कुमार मिश्र, पल्लवी राय, रश्मि कुमारी, एपी तिवारी, पूजा सिंह आदि आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।