सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Chandauli News - राष्ट्रीय महासचिव पर हुए हमले के विरोध में की नारेबाजी राष्ट्रीय महासचिव पर हुए हमले के विरोध में की नारेबाजी राष्ट्रीय महासचिव पर हुए हमले के विरोध म

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना की ओर से लगातार जान से मारने की मिल रही धमकी और हमले के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आएदिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार इसपर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ लगातार करणी सेना की ओर से हमला किया जा रहा है। यही नहीं जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद भी उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जारही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का उन्हें संरक्षण प्राप्त है। साथ ही भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर होती है। राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में सांसद सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कितना सुरक्षित होगी। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि जिले में किसानों को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। स्वास्थ व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। इस भीषण गर्मी में भी जिला अस्पताल में मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में तानाशाही कर रही है। इस सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महिलाओं के साथ आएदिन घटनाएं हो रही है। लेकिन डबल इंजन की सरकार चुप्पी साधे बैठी है। यह सरकार जनता के आवाज को दबाने का काम करती है। सरकार के खिलाफ यदि कोई बोल दे तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जा रहा है। यह सरकार सविधान विरोधी है। इस मौके पर पूर्व विधायक पूनम सोनकर, जितेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव, चंद्रभान यादव, आनंद प्रकाश सिंह रंजन, मुसाफिर चौहान, बाबूलाल यादव, रमेश यादव, रजा खान, नफीस अहमद, दिलीप पासवान, मुश्ताक अहमद, आरती यादव, गार्गी सिंह पटेल, अरविंद पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।