Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsShreemad Bhagwat Katha Highlights Duties of Humanity in Marufpur

निष्काम भाव से पूजा ही सच्ची भक्ति: कथा वाचक

Chandauli News - भागवत से होता है मानव को कर्तव्यबोध-आचार्य गणेशनिष्काम भाव से पूजा ही सच्ची भक्ति: कथा वाचक निष्काम भाव से पूजा ही सच्ची भक्ति: कथा वाचक निष्काम भाव स

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 28 April 2025 03:10 AM
share Share
Follow Us on
निष्काम भाव से पूजा ही सच्ची भक्ति: कथा वाचक

चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मारूफपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास आचार्य गणेश त्रिपाठी ने कहा मनुष्यों का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है। विडंबना यह है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं। निष्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं। कथा वाचक ने कहा कि प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है। जबकि शरीर नश्वर है। उन्होंने कहा कि भागवत बताता है कि कर्म ऐसा करो जो निष्काम हो वहीं सच्ची भक्ति है। उन्होंने समुद्र मंथन, मोहिनी अवतार, कच्छप अवतार, बावन अवतार सहित अन्य कथाएं सुनाकर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। मुख्य यजमान राममूर्ति पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय ने कथा की शुरुआत में कथा व्यास का पूजन और आरती उतारी। इसमें सूबेदार मिश्र, अजय सिंह, ग्राम प्रधान श्रवण यादव, रामलक्षन यादव, रामजी यादव, राम नरेश शर्मा, जेई भृगुनाथ प्रसाद, लालबिहारी पाण्डेय, जग्गन मिश्रा, विद्याधर मिश्रा, रेंगई मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें