Severe Water and Electricity Crisis Hits PDDU Nagar Amidst Scorching Heat भीषण गर्मी में नदियों और जलस्रोतों से प्यास बुझा रहे पहाड़ी इलाके के बाशिंदे, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsSevere Water and Electricity Crisis Hits PDDU Nagar Amidst Scorching Heat

भीषण गर्मी में नदियों और जलस्रोतों से प्यास बुझा रहे पहाड़ी इलाके के बाशिंदे

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान हैं। जिले के 26,000 हैंडपंपों में से लगभग 400 खराब पड़े हैं। नगर पालिका और जलनिगम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीWed, 14 May 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी में नदियों और जलस्रोतों से प्यास बुझा रहे पहाड़ी इलाके के बाशिंदे

पीडीडीयू नगर, हिटी। भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले में बिजली पानी का संकट गहराने लगा है। बिजली विभाग और जलनिगम सहित ब्लॉक प्रशासन पर्याप्त मात्रा में पानी-बिजली उपलब्ध कराने का दावा भले कर रहा हो लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है। नगर में कई इलाको में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हाल यह है कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तकरीबन 26 हजार से अधिक हैंडपंप लगाए गए हैं और इसमें से लगभग 400 हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के अभाव में खराब पड़े हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार इसमें सबसे अधिक नौगढ़ ब्लॉक में है जहां 100 हैंडपंप खराब हैं।

यह हाल सिर्फ ग्रामीण इलाकों में नहीं बल्कि शहरी इलाके में भी है जहां बिजली कटौती और पानी के संकट से लोग जूझ रहे हैं। पीडीडीयू नगर पालिका से लेकर चकिया, चंदौली और सैयदराजा नगर पंचायत तक से होने वाली सप्लाई नियमित नहीं होने से दिक्क्त हो रही है। जिले में खासकर नौगढ़ और चकिया के पहाड़ी और वन क्षेत्र में इन दिनों पानी का गंभीर संकट गहराता जा रहा है। इलाके की बाशिंदे नदियों और मौजूद अन्य जलस्रोतों से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। सुबह से शाम तक महिलाएं और बच्चे बाल्टी, बर्तन लेकर नदी किनारे गड्ढा खोदकर वहां से पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं। इसी में बिजली कटौती से नौगढ़ इलाके में स्थापित हैंडपंपों में लगे सबमर्सिबल भी नहीं चल पा रहे हैं। तो नौगढ़ में नहीं खराब हैं हैंडपंप ब्लाकों में यह है हैंडपंपों की स्थिति पीडीडीयू नगर, हिटी। नौगढ़ ब्लाक में कुल 2512 हैंडपंप लगे हुए हैं। बीडीओ अमित कुमार के अनुसार कोई हैंडपंप ब्लॉक में खराब नहीं है। उनका कहना है कि खराब होने की सूचना पर उसे तत्काल ठीक करने का निर्देश अधीनस्थों को दिया गया है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि कई हैंडपंप जवाब दे चुके हैं और कुछ को छोड़कर कई ऐसे हैंडपंप है जो चालू हालत में तो हैं लेकिन उसमें से गंदा और आर्सेनिक युक्त पानी आ रहा है। लगभग ऐसे सौ हैंडपंप है जो खराब हालत में हैं। जो चालू हैं उसमें से उनका हैंडल निकालकर सबमर्सिबल लगा दिया गया है और बिजली न रहने पर पानी के लिए नदियों और अन्य जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं शहाबगंज विकास खण्ड में 72 ग्राम पंचायतों में कुल 2719 हैंडपंप लगाए गए हैं। इसमें से 44 हैंडपंप खराब है। विकास खंड धानापुर में कुल 84 ग्राम पंचायतों में 30 हैंडपंप पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। वहीं चकिया में ब्लॉक प्रशासन का दावा है कि 89 ग्राम पंचायत में 251 हैंडपंपों को रिबोर और मरम्मत कराया गया है। चहनियां ब्लॉक में 210 और नियामतबाद में 29 हैंडपंप रिबोर और मरम्मत न होने के कारण बंद पड़े हैं। जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कत हो रही है। वहीं सकलडीहा विकासखंड में कुल 104 गांव में 3694 हैंडपंप लगा है। जहां पांच हैंडपंप खराब हालत में हैं और दो का रिबोर अब तक नहीं हो पाया है। इसी तरह चंदौली ब्लॉक में 3433 हैंडपंपों में से सिर्फ पांच के खराब होने का दावा किया जा रहा है। नगर पालिका में भी पानी और बिजली का संकट पीडीडीयू नगर, हिटी। गर्मी शुरू होते ही ओवरलोड, शार्ट सर्किट से नगरीय इलाकों में भी बिजली और पानी का संकट गहराने लगा है। इस भीषण गर्मी में पीडीडीयू नगर में भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पटेल नगर, न्यू महाल, सब्जी मंडी सहित कई इलाकों में शाम को पेयजल आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। इस समय नगर की आबादी लगभग तीन लाख हो चुकी है। नगर में रोजाना लगभग 20 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन उसके स्थान पर सिर्फ 9 एमएलडी पानी ही दी जा रहा है। इससे नगरीय इलाके में पानी का संकट गहराने लगा है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही पूरे नगर में नलकूप और ओवरहेड टैंक की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जल निगम विभाग के नगरीय जे ई अनिल कुमार ने बताया कि नगर को दो जोन में बांट दिया गया है। नगर में 6 ओवर हेड टैंक से लगाए जाएंगे। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सैयदराजा की आबादी लगभग 23 हज़ार है। नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि वर्तमान में पानी की ज़रूरत के हिसाब से पर्याप्त पानी उपलब्ध है। नगर पंचायत में दो पानी टंकी से 12.50 केएलडी पानी दिया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया की नगर पंचायत के तेरहो वार्डों में पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है। वहीं चकिया प्रतिनिधि के अनुसार, चकिया नगर पंचायत की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 17356 है जबकि वर्तमान आबादी लगभग 28 हजार है। नगर में 0.96 एमएलडी पानी की आपूर्ति दी जाती है। इसके लिए नगर में एक ओवर हेड टैंक और 6 मिनी ट्यूबवेल स्थापित हैं। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में 210 हैंडपंप चालू हालत में हैं। चंदौली प्रतिनिधि के अनुसार, सदर नगर पंचायत में कुल आबादी 2011 जनगणना के तहत 23 हजार है। वर्तमान नगर की कुल आबादी 35 हजार के करीब है। नगर में 0.6 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। नगर में तीन टंकी स्थापित है। इसमें 650, 400 और 100 किलो लीटर क्षमता की है। नगर में कुल 1600 कनेक्शन है। इसके अलावा नगर में कुल 116 हैंडपंप लगाए गए है। सभी चालू हालत में है। तीनों सर्किल में 10 ट्रांसफार्मर हैं खराब पीडीडीयू नगर। जिले के सकलडीहा और चंदौली सर्किल में कुल मिलाकर 10 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब है। सकलडिया विद्युत वितरण उपखंड के अंतर्गत भुपौली, सकलडीहा, मारूफपुर, चहनियां में कुल 1824 ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिसमें बिजली विभाग के अनुसार तीन ट्रांसफार्मर खराब है। चंदौली डिवीजन में कुल 10300 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसमें 7 ट्रांसफार्मर खराब है। पीडीडीयू नगर सर्किल में कोई भी ट्रांसफार्मर फिलहाल में खराब नहीं है। यहां कुल 1994 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। एक्सईएन सुनील कुमार का कहना है कि वर्तमान में कोई ट्रांसफार्मर खराब नहीं है। खराब होने की सूचना पर वहां दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया जा रहा है। बड़े क्षमता के ट्रांसफार्मर खराब होने पर वहां ट्राली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई जाती है। बाद में वहां दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।