सकलडीहा कस्बे में लगातार दूसरे दिन लगा भीषण जाम
Chandauli News - फोर लेन सड़क के लिए नहर की पुलिया को किया जा रहा है चौड़ाफोर लेन सड़क के लिए नहर की पुलिया को किया जा रहा है चौड़ाफोर लेन सड़क के लिए नहर की पुलिया को

सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद कस्बा में सड़क और पुलिया निर्माण के कारण बीते एक सप्ताह से भीषण जाम लग रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी कस्बे में इसके चलते भीषण जाम लग गया। इसके कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। स्कूली वाहन सहित एम्बुलेस फंसे रहे। जाम ऐसा था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। आए दिन जाम लगने से लोगों और व्यापारियो में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही जाम छुड़ाने पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ यही है। सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सकलडीहा में फोर लेन सड़क निर्माण कार्य बीते दो साल से चल रहा है।
कार्यदायी संस्था की ओर से धीमी गति से कार्य होने के कारण कस्बा के व्यापारी परेशान है। कभी पुलिया निर्माण के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रही है। तो कभी सड़क की खोदाई के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से एक सिरे से कार्य नहीं कराये जाने के कारण जाम के साथ धूल गरदा से दुकानें पट जा रहा है। इस भीषण गर्मी में मार्ग सकरा होने के कारण स्कूली वाहन से लेकर एम्बुलेस, सवारी वाहन और छोटे बड़े वाहन जाम में परेशान है। वही कार्यदायी संस्था की बडे वाहनों के आने जाने से भी जाम की स्थिति बन जा रही है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। मुख्य मार्ग से लेकर सकलडीहा तहसील और ब्लॉक मार्ग से वाहनों के आने जाने से जाम लग जा रहा है। यातायात और डायवर्जन की बड़ी समस्या खड़ी हो गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, नागेन्द्र गुप्त, राकेश मोदनवाल, पवन वर्मा सहित व्यापारियों ने जिला प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है। इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिये पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है। लेकिन सड़कों पर खडे वाहनों के कारण जाम की समस्या हो रही है। शीघ्र ही इसे दूर कराया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।