Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsSevdi Hudhudipur Village Receives Over 17 Lakh for Development Facilities

सेवड़ी हुदहुदीपुर में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं

Chandauli News - चहनियां विकास क्षेत्र के सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में बुनियादी सुविधाओं के लिए 17 लाख से अधिक की धनराशि मिली है। इस राशि से गांव में नाली, इंटरलाकिंग और सफाई के काम होंगे। ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 12 May 2025 01:29 PM
share Share
Follow Us on
सेवड़ी हुदहुदीपुर में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के सेवड़ी हुदहुदीपुर गांव में बुनियादी सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग शासन से गांव को 17 लाख से अधिक की धनराशि मिली है। इस धनराशि से गांव में नाली, इंटरलाकिंग सहित सफाई जैसी बुनियादी विकास के कार्य कराए जाएंगे। दरअसल जिले के इस गांव में बुनियादी विकास के साथ ही साफ सफाई और मिनी सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन से लेकर नाली खड़जां के बेहतर कार्य के लिए वहां ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को मुख्यमंत्री पुरस्कार के रुप में दूसरी बार शासन से धन मिला है। इसके पहले 2022-23 में मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुके है।

इसके अलावा गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय आईएसओ सर्टिफिकेट, 2021-22 में डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। इसके साथ ही नीति आयोग की ओर से भी जनपद में गांव को प्रथम पुरस्कार पुरस्कार मिल चुका है। प्रधान आशुतोष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि पंचायती राज निदेशालय लखनऊ से साढ़े सत्रह लाख खाते में आ चुकी है। पुरस्कार से जो भी धन मिलेगा उसे विकास में खर्च किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें