Railway Employees Face Strict Actions for Tardiness at PDDU Nagar डीआरएम ने मुख्य गेट पर लेट आने वाले कर्मियों की ली क्लास, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsRailway Employees Face Strict Actions for Tardiness at PDDU Nagar

डीआरएम ने मुख्य गेट पर लेट आने वाले कर्मियों की ली क्लास

Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता।डीआरएम ने मुख्य गेट पर लेट आने वाले कर्मियों की ली क्लास डीआरएम ने मुख्य गेट पर लेट आने वाले कर्मियों की ली क्लास डीआरएम ने मु

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 28 March 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
डीआरएम ने मुख्य गेट पर लेट आने वाले कर्मियों की ली क्लास

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय में लेट लतीफी आने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। डीआरएम राजेश गुप्ता ने गुरुवार की सुबह दस बजे मुख्य गेट पर दस बजे खड़े होकर खुद लेट लतीफी आने वाले कर्मचारियों से पूछताछ किए। इस दौरान देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का संकेत दिया। डीआरएम के तेवर देख कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ गई है। रेल मंडल कार्यालय में लगभग पांच सौ से अधिक कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। लेकिन इसमें दर्जनों कर्मचारियों अक्सर लेट से आते हैं या बाजार में तफरी करते नजर आते हैं। इसकी जानकारी होने के बाद डीआरएम सख्त हो गये है। इस दौरान डीआरएम लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह दस बजे डीआरएम मंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर खड़े होकर लेट से आने वाले कर्मचारियों का स्वागत करते हुए फटकार लगाई। वहीं लेट आने कर्मचारियों का नाम नोट कर कार्रवाई का संकेत भी दिए। डीआरएम के सख्ती से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।