Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsPDA Jan Choupal in Shahabganj Former MLA Criticizes BJP Government s Policies

जरूरतमंदों को संविधान से मिले सम्मान को बचाने की जरूरत

Chandauli News - शहाबगंज के पचपरा गांव में शनिवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने सपा की नीतियों के बारे में बताया और भाजपा सरकार की योजनाओं को जनविरोधी बताया। उन्होंने बाबा साहब के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 23 Feb 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
जरूरतमंदों को संविधान से मिले सम्मान को बचाने की जरूरत

शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के पचपरा गांव में शनिवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने ग्रामीणों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा सरकार की योजनाओं को जनविरोधी ठहराते हुए जमकर भड़ास निकाला। इस मौके पर काफी संख्या में लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए लोग समय-समय पर बाबा साहब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज संविधान बचाने की जरूरत है। इसकी लड़ाई सपा मुखिया अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। दवाई, पढ़ाई सब महंगी हो चुकी है। यह सरकार अनुसूचित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी है, युवा पढ़ लिखकर बेरोजगार हैं। सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले शिक्षा मित्रों की नौकरी छिनी और अब बिजली कर्मचारियों को निजीकरण के जरिए सम्मान से जीने अधिकार छिनने पर आमादा है। इस मौके पर चौपाल में त्रिलोकी पासवान, प्रेम यादव, प्रिया उपाध्याय, त्रिभुवन यादव, रामा यादव, हकीम अंसारी, रामखेलावन यादव, सुनील सिंह, नन्हेंलाल शर्मा, शंभू पासवान, मुन्ना गोंड़, राघव पासवान, उदय यादव, मोदी लाल शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता राजनाथ सिंह और संचालन मुस्ताक अहमद ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें