महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन
Chandauli News - चहनिया के सेमई के पुरा (महादेवा) गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांवरियों द्वारा गंगा स्नान, जलाभिषेक, श्रृंगार, हवन-पूजन, भजन और भोजपुरी लोक गीतों का आयोजन...

चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित सेमई के पुरा (महादेवा) गांव स्थित अति प्राचीन बाड़ेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में भोर से कांवरियां बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी मां भागीरथी तट पर गंगा स्नान कर गंगा जल से भगवान बाड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के बाद भगवान शिव का श्रृंगार, हवन-पूजन, भजन,रामायण और दोपहर में भोजपुरी लोक गीत, बिरहा दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिरहा गायक सम्राट विजय लाल यादव गाजीपुर और रविना रंजन कैमूर बिहार के मध्य मुकाबला होगा। वहीं शाम को गाजे बाजे के साथ शिव वारात निकाली जाएगी। इसकी जानकारी संयोजक आंनद यादव और आयोजक प्रकाश यादव ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।