Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsGrand Shivji Procession Held in PDDU Nagar Ahead of Shivratri

ब्रह्माकुमारी संस्था ने निकाली शिव की शोभायात्रा

Chandauli News - पीडीडीयू नगर के रविनगर स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से रविवार को शिवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का आयोजन आगामी शिवरात्रि के लिए किया गया। श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 24 Feb 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
ब्रह्माकुमारी संस्था ने निकाली शिव की शोभायात्रा

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर के रविनगर स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से रविवार को शिवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सेवा केंद्र संचालिका सरोज दीदी ने बताया कि यह शोभायात्रा आगामी शिवरात्रि को देखते हुए निकाली गई है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। आगामी शिवरात्रि के दिन प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसका स्थान दो दिन बाद चयनित कर दिया जाएगा। उन्होंने भक्तों को आह्वान करते हुए कहा कि आपके जीवन में भय, चिंता, घबराहट से आपका मन सदा अशांत रखता है, आप समस्याओं से ग्रस्त होते जा रहे है, आप शारीरिक बीमारियों से परेशान है, आपके संबंधों में तनाव है, आप जीवन में निराश हो चुके हैं तो हमारी संस्था में सत्संग सुनकर सारी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। शोभायात्रा के दौरान भक्तों के हाथ में झंडा और शिवजी की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा रवि नगर स्थित सेवा केंद्र से प्रारंभ हुई और जायसवाल स्कूल रोड रवि नगर पटेल नगर चक्रमण करते हुए फिर वही सेवा केंद्र पर समाप्त की गई। इस दौरान चंद्रमा राम कुशवाहा, कांता सिंह चौहान, राजेंद्र कुमार, राकेश, दीपक कुमार, शांति देवी आदि शामिल रहे। अंत में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें