Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsElection Results Roma Patel Wins Gram Pradhan in Vishesarpur Sanjay Kumar Triumphs in Narharpur

रोमा बनी ग्राम प्रधान और संजय चुने गए बीडीसी

Chandauli News - 19 फरवरी को नौगढ़ ब्लॉक के विशेसरपुर और चकिया ब्लॉक के नरहरपुर में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के परिणाम घोषित हुए। विशेसरपुर में रोमा पटेल ने 536 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 22 Feb 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
रोमा बनी ग्राम प्रधान और संजय चुने गए बीडीसी

नौगढ़/चकिया, हिटी। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और बीडीसी के रिक्त पदों पर 19 फरवरी को नौगढ़ ब्लॉक के विशेसरपुर में ग्राम प्रधान और चकिया ब्लॉक के नरहरपुर क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव में मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। इसमें ग्राम पंचायत विशेषरपुर के ग्राम प्रधान पद के हुए उपचुनाव में रोमा पटेल ने 536 मत हासिल कर 66 मतों के अंतर से जीत हासिल किया। वहीं चकिया के नरहरपुर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में प्रत्याशी संजय कुमार ने अपने प्रतद्विंदी प्रियंका यादव को 71 मतों से पराजित कर दिया। नौगढ़ ब्लॉक के विशेषरपुर गावं में ग्राम प्रधान का रिक्त हो गया था। करीब छह माह पूर्व ग्राम पंचायत विशेषरपुर की ग्राम प्रधान चंपा देवी का बीमारी से निधन हो जाने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रिक्त सीट का चुनाव 19 फरवरी को हुआ था। रोमा पटेल ने 536 मत और किरन को 470 मत और कमलावती को 154 मत मिले थे। खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने विजयी प्रत्याशी रोमा पटेल को प्रमाण पत्र दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 1936 मतदाताओं में से 1220 मतदाताओं ने मतदान किया था। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को हुई मतगणना में सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद रहे। रोमा पटेल के विजयी होने की घोषणा होते ही समर्थकों ने अपनी खुशी जाहिर की। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को माला पहनाकर के स्वागत कर मिठाइयां बांटी गई। मतगणना के दौरान उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, सीओ चकिया/नौगढ़ राजीव सिसौदिया, थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

वहीं चकिया ब्लॉक के नरहरपुर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की गई। जिसमें दो राउंड की हुई गिनती में प्रत्याशी संजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी प्रियंका यादव को 71 मतों से पराजित कर दिया। संजय को 429 मत मिले और प्रियंका यादव को 358 मत मिले। सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार और आरओ दीपक त्रिपाठी ने विजयी प्रत्याशी संजय कुमार को प्रमाण पत्र दिया। संजय कुमार के विजयी घोषित होते ही समर्थकों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। नरहरपुर गांव के पूर्व प्रधान उपेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माला पहन कर जोरदार स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें