Elderly Woman Dies After Falling from Roof While Escaping Monkeys in Baburi बंदरों के हमला करने पर महिला छत से गिरी, मौत, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsElderly Woman Dies After Falling from Roof While Escaping Monkeys in Baburi

बंदरों के हमला करने पर महिला छत से गिरी, मौत

Chandauli News - बबुरी थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव में एक 65 वर्षीय महिला भागमनी देवी की मौत हो गई। वह बंदरों के झुंड से बचने के दौरान छत से गिर गई। महिला को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीण...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 28 Feb 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
बंदरों के हमला करने पर महिला छत से गिरी, मौत

बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव में बीते बुधवार की शाम बंदरों के झुंड से बचने के दौरान 65 वर्षीय महिला भागमनी देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही बंदरों के जमावड़ा होने से ग्रामीण सशंकित नजर आ रहे हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। क्षेत्र के बनौली चट्टी, पनपुरा, बबुरी आदि गांव में बीते छह माह से बंदरों का झुंड आतंक मचाया हुआ है। बंदरों का आतंक का आलम यह है कि लोग अपने छत पर जाने से कतराते हैं ताकि बंदरों के हमले से बचे रहें। वही बंदरों को भगाने के लिए ग्रामीण कई बार वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या दूर नहीं हुआ जबकि वन विभाग समस्या को लेकर गंभीर रहता तो घटना से बचाव हो सकता है। इसी क्रम में बीते बुधवार की शाम पनपुरा गांव निवासी हरिचंद्र मौर्य की 65 वर्षीय पत्नी भागमनी देवी घर की छत पर सरसो के सूखनें के बाद उठाने पहुंची। वह सरसो उठा ही रही थी कि इसी दौरान बंदरों का झुंड काफी संख्या में पहुंच गया। बंदरों के झुंड को देख महिला घबरा गई और भागने लगी लेकिन सरसो के दाने पर पैर फिसल जाने से छत के नीचे गिर गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने पर परिजनों में मामत छा गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वही वन विभाग को कोसते नजर आये। थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि घटना की शिकायत नहीं मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।