Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsCongress Distributes Fruits to Patients on Akshaya Tritiya and Parshuram Jayanti

कांग्रेसियों ने परशुराम जयंती पर मरीजों में वितरित किया फल

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में कांग्रेस कमेटी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र में भर्ती मरीजों में फल वितरित किए। जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस समाज सेवा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीThu, 1 May 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने परशुराम जयंती पर मरीजों में वितरित किया फल

पीडीडीयू नगर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के दुख सुख में निरंतर सम्मिलित हो रहे है। कांग्रेस देश सेवा से लेकर समाज के सभी वर्गों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस निस्वार्थ समाज हित की बात करने के साथ ही सेवा भाव करता रहता है। अंत में देश में अमन चैन और भाईचारा के लिए संकल्प लिया।

वही चिकित्साधिकारी अरविंद तिवारी की उपस्थिति में फल वितरण किया गया। इसमें अरुण कुमार द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, संतोष कुमार तिवारी, नवीन पांडेय, रमेश सिंह, विजय गुप्ता, मोहम्मद आसिफ, ट्रीजा एलीयट, प्रभु नारायण तिवारी, इम्तियाज अहमद, नंद गोपाल, रोहित पांडेय, भगवानदास यादव आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें