श्रीराम का नाम स्मरण करने से मिलती है सद्गति
Chandauli News - नौगढ़ के माता अमरा भगवती धाम में नव दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हवन पूजन के साथ हुआ। कथावाचक कौशलेंद्र दास ने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से मन की नकारात्मक भावनाएं समाप्त होती हैं और शांति की अनुभूति...

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। माता अमरा भगवती धाम नर्वदापुर के परिसर में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा का समापन शुक्रवार को सविधि हवन पूजन के बाद किया गया। वहीं आयोजित भंडारा में दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक कौशलेंद्र दास शांडिल्य ने बताया श्रीराम कथा का श्रवण करने मात्र से मन के राग, द्वेष, ईर्ष्या और भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। वही मन को असीम शांति की अनुभूति होने के साथ हिंसक भावनाओं का नाश हो जाता है। प्रभु राम हमारे आचरण है। सच्ची भक्ति उनके उत्तम विचार को मन में विराजमान करना है। जिन्होंने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका को एक साथ निभाया है। कहा कि राम नाम अनमोल है। पाप करने वाला भी स्मरण कर ले तो उसे सद्गति मिल जाती है। श्री राम कथा का मनोयोग से श्रवण करके उपदेश को जीवन में उतारने पर ही सार्थकता होती है। मन और ध्यान की एकाग्रता से हर कार्य में सफलता मिलती है। मन के रावण का अंत करने पर प्रभु की भक्ति मिल जाती है। अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्रीराम चन्द्र ने विकट समुद्र को पार कर साबित कर दिया कि अन्याय व अत्याचार का सदैव विरोध करना मनुष्य का नैतिक दायित्व व कर्तव्य है। इस दौरान ज्ञानप्रकाश सिंह, मनोज पांडेय, चंद्रिका यादव,शिव अवलंब यादव, राधा शरण, सुनील यादव, अनिल यदुवंशी, शान्द्रानंद यादव, आशुतोष यादव, रवि शुक्ला, अनूप पांडेय, राम गोविंद यादव, दधिबल यादव आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।