Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandni Yadav Shines as Topper of Sakaldiha Inter College District Achievements Celebrated

सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित

Chandauli News - सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानितसकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानितसकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 28 April 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
सकलडीहा इंटर कालेज में मेधावियों को किया गया सम्मानित

सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा चांदनी यादव ने जिले की टापरों की सूची में नाम लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। शनिवार को प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय प्रशासन की ओर से टॉपर सहित मेघावियों को मालाफूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की ओर से हर संभव सहयोग का भरोशा दिया गया। कक्षा 10 की छात्रा चांदनी यादव ने 92.17 सकलडीहा इंटर कालेज की टॉपर ओर जिले में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वही इंटरमीडिएट में आलोक कुशवाहा कालेज टापर बना, इंटरमीडिएट जीव विज्ञान वर्ग में गरिमा सिंह 83.4 प्रतिशत प्राप्त कर टॉप की थी। रक्षा प्रजापति गणित वर्ग में 83.2 प्रतिशत पाकर प्रथम रही। कृषि वर्ग में पीयूष कुमार 85.4 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम रहा। वही इंटरमीडिएट गणित वर्ग में अभिषेक त्रिपाठी 81.2 प्राप्त कर टॉप किया तथा कला वर्ग में विवेक सिंह 81.1 प्रतिशत पाकर प्रथम रहा। इस अवसर पर प्रबंधक पंकज पांडेय ने छात्रों को माल्यार्पण मिष्ठान नोट बुक पेन देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय ने प्रार्थना स्थल पर सम्मानित करते हुए कहा की यह छात्र आगे चलकर अच्छे नागरिक बने देश की सेवा करेंगे और गुरुजनों का नाम के साथ अभिभावक और क्षेत्र का नाम रोशन करेगे। वही लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा ने कहा की आज खुशी का दिन है । टॉपर छात्रों से अन्य छात्र भी सीखेंगे और कड़ी मेहनत कर के अपना नाम आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर डॉ प्रमोद पांडेय,राजीव श्रीवास्तव,अमित गुप्ता,त्रिभुवन सिंह,धर्मेंद्र कुमार,सत्य मूर्ति ओझा,दिलीप सिंह, उमेश यादव, अनील कुमार,विनोद पाठक, प्रदीप कुमार,संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें