Chandauli District Bans Criminal Rajendra Yadav for Six Months Amid Rising Crime कई मामलों का आरोपी राजेंद्र जिलाबदर, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsChandauli District Bans Criminal Rajendra Yadav for Six Months Amid Rising Crime

कई मामलों का आरोपी राजेंद्र जिलाबदर

Chandauli News - चंदौली जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अपराधी राजेंद्र यादव को छह महीने के लिए जिले से निष्कासित किया है। यादव पर एससी एसटी एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 28 March 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
कई मामलों का आरोपी राजेंद्र जिलाबदर

चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की ओर से जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत एक अपराधी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि धीना थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी राजेंद्र यादव को छह माह के लिए जिले से निष्कासित किया गया है। यदि निष्कासन की अवधि में अपराधी क्षेत्र में सक्रिय पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी राजेंद्र यादव के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सहित मारपीट के मामले दर्ज हैं। इसके लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।