एकलव्य की निष्ठा, लगन से सीख लेकर लक्ष्य तक पहुंचे युवा
Chandauli News - वीर एकलव्य जयंती पर बसौली गांव में समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और युवाओं को प्रेरित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एकलव्य का समर्पण...
नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वीर एकलव्य जयंती के रुप में शुक्रवार को बसौली गांव में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां नवनिर्मित एकलव्य मंदिर में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रावर्टसगंज पकौड़ी लाल कोल ने वीर एकलव्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य और निष्ठा के प्रतीक वीर एकलव्य से युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। कहा कि उन्होंने अपनी लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर स्वयं धर्नुविद्या सीखी। वह धर्नुविद्या गुरु भक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि तय लक्ष्य के सापेक्ष कड़ी मेहनत और लगन होने पर सफलता कदम चूमेगी। एकलव्य मंदिर में दर्शन पूजन करके हवन में भी शामिल होकर आहुति दिया। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू सिंह ने कहा कि वीर एकलव्य तमाम सामाजिक अवरोधों का सामना कर अपने कर्मबल से सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर होने का खिताब हासिल किया। जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी ने बताया कि एकलव्य की निष्ठा, गुरुभक्ति व धर्नुविद्या का कोई जोड़ नही हैं। वहीं युवा कल्याण विभाग से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बसौली गांव की बंदना जायसवाल को उच्च स्थान हासिल करने पर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुरू प्रसाद यादव, जिलाजीत सिंह, श्यामलाल कोल, अजय कोल, सुदामा कोल, कैलाश यादव, सुर्यभान, अनिल यदुवंशी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।