Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsBuddha Purnima Celebrated with Reverence in PDDU Nagar Emphasizing Peace and Non-Violence

भगवान बुद्ध ने दुनियाभर में दिया शांति का संदेश

Chandauli News - पीडीडीयू नगर में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। वक्ताओं ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि बाबूलाल यादव ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 12 May 2025 01:34 PM
share Share
Follow Us on
भगवान बुद्ध ने दुनियाभर में दिया शांति का संदेश

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को जिलेभर में भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनियाभर में शांति और अहिंसा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि नियमताबाद ब्लॉक के पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। बौद्ध धर्म की स्थापना पर उन्होंने शांति और प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने अपने अनुयायियों को चार आर्य शक्तियों को अष्टांग मार्ग को बताया। मानव कल्याण के लिए सभी को अहिंसा, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने की जरूरत है।

भगवान बुद्ध की इस विचारधारा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उनके आदर्श को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। भगवान बुद्ध के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। इस मौके पर प्रेमनाथ तिवारी, कमलेश यादव, अनिल यादव दाढ़ी, सुरेंद्र यादव, मुन्ना सिंह, अमरनाथ, सियाराम, रामनाथ यादव, राजनाथ उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें