Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsBSP Appoints Bhairam as New In-Charge of Sakaldiha Assembly Constituency

सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बने भाईराम

Chandauli News - सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में पौरा गांव के ग्राम प्रधान भाईराम को नियुक्त किया गया है। इस निर्णय से बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाईराम एक पुराने और मेहनती कार्यकर्ता हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSat, 1 Feb 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बने भाईराम

सकलडीहा। बसपा मंडल प्रभारी रामचन्द्र गौतम के निर्देश पर सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र प्रभारी पौरा गांव के ग्राम प्रधान भाईराम को बनाया गया है। इनकों प्रभारी बनाये जाने पर क्षेत्र बसपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। भाईराम बसपा के पुराने व कर्मठ कार्यकर्ता है। इनके संगठन का प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं का काफी उत्साह है। कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर पौरा ग्राम प्रधान पौरा भाई राम को विधानसभा सकलडीहा का प्रभारी बनाए जाने पर स्वागत किया गया। मंडल प्रभारी रामचन्द्र गौतम ने कहा कि भाई राम पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है। इनके संगठन में जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 2027 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर सरकार बनायेगी। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष संतोष भारती, निठोहर सत्यार्थी, अरुण रत्नाकर, राकेश राम, रमेश राम, संतोष भारती, गिरिजेश दादा, सोनू कुमार, अरविंद कुमार, अजय यादव, रविकांत सिंटू, राकेश कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें