Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsBridegroom Arrested During Wedding Ceremony Over Sexual Assault Allegations

शादी के मंडप से पुलिस ने दूल्हे को उठाया

Chandauli News - दूल्हे के परिवार की एक महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप दूल्हे के परिवार की एक महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोपदूल्हे के परिवार की एक महिला ने ल

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 9 May 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
शादी के मंडप से पुलिस ने दूल्हे को उठाया

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात को बरात में उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हे को धानापुर पुलिस उठा ले गई। आरोप है कि दूल्हे के परिवार की ही एक महिला ने उसपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शादी को रोकवा दिया और दूल्हे को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। दूल्हा पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात बताया जा रहा है। महिला का धानापुर थाना क्षेत्र में मायका है। उसने धानापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव से बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आयी थी।

बरात में खुशियों का माहौल था। जयमाल के बाद मंडप में सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी। इस दौरान अचानक आरोप लगाने वाली महिला पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी रोकवा दी। आरोप लगाया कि युवक के साथ उसका कई वर्षों से संबंध था। उससे एक बेटा भी है। उसने बताया कि युवक मृतक आश्रित कोटे में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। विवाह स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और खुशियों का माहौल मायूसी में बदल गया। इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें