Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Case filed against SP MLA Om Prakash Singh for threatening a witness

मुश्किल में फंसे अखिलेश के विधायक ओम प्रकाश सिंह, गवाह को धमकाने के मामले में केस दर्ज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के एक और विधायक मुश्किल में फंस गए हैं। वाराणसी की विशेष अदालत के आदेश के बाद एमएलए ओम प्रकाश सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Pawan Kumar Sharma भाषा, वाराणसीSat, 2 Nov 2024 03:55 PM
share Share
Follow Us on
मुश्किल में फंसे अखिलेश के विधायक ओम प्रकाश सिंह, गवाह को धमकाने के मामले में केस दर्ज

यूपी में अखिलेश यादव के एक और विधायक मुश्किल में फंस गए हैं। वाराणसी जिले की एक विशेष अदालत के आदेश के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक ओम प्रकाश सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सांसद-विधायक अदालत के आदेश के बाद गाजीपुर जिले के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के एक घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया। भेलूपुर थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वाराणसी जिले के सुंदरपुर गांव में रहने वाले गौतम घोष सिगरा थाने में दर्ज एक मुकदमे में मुख्य गवाह हैं, जिसमें सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह आरोपी हैं।

यह मुकदमा वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 26 जून 2023 की रात विधायक ओम प्रकाश सिंह, छित्तूपुर के पार्षद ओपी सिंह, नंद लाल केशरी, रितेश सिंह (ओम प्रकाश सिंह के बेटे) और एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गये उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और मामले में गवाही देने पर हाथ-पैर तोड़ने व अंजाम भुगतने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:केशव मौर्य ने अखिलेश के PDA को बताया छलावा, कहा- BJP का पीडीए करता देश का विकास

आरोपियों ने उसी दिन गौतम घोष को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को विधायक ओम प्रकाश सिंह, छित्तुपुर पार्षद ओपी सिंह, नंद लाल केशरी, रितेश सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें