Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बुलंदशहरWife Attempted Murder by In-Laws Over Dowry Demands Reports Filed

स्लो पाइजन से बची जान तो बालकनी से दिया धक्का

एक विवाहिता को ससुराल वालों ने ऑडी कार न मिलने पर स्लो पाइजन देकर मारने का प्रयास किया। जब वह बच गई, तो उसे बालकनी से धक्का दिया गया। पीड़िता ने पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 19 Sep 2024 07:38 PM
share Share

एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने ऑडी कार न मिलने पर स्लो पाइजन देकर मारने का प्रयास किया। उपचार से पीड़िता की जान बच गई तो उसे बालकनी से धक्का दे दिया गया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद भी पीड़िता को मारने के लिए खाने में कोई दवा मिलाई गई। पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात में यमुनापुरम कालोनी निवासी पीड़िता सोनिका शर्मा पुत्री धर्मपाल शर्मा ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया है कि मई 2022 को उसकी शादी गाजियाबाद के बृज विहार निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 80 लाख रुपये खर्च किए थे, किंतु पति, सास, ससुर, ननद आदि ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में ऑडी कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति द्वारा ऑडी कार न मिलने पर उसकी हत्या कर देने की धमकी दी गई। उसका फोन छीन लिया गया। पीड़िता के अनुसार उसकी तबीयत खराब होने पर मायके पक्ष द्वारा उसका उपचार कराया गया। तभी उसे जानकारी मिली कि उसे स्लो पाइजन देकर जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है। उपचार से उसकी जान बच गई तो उसे बालकनी में कपड़े सुखाने के दौरान धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब एक माह पहले उसे पता चला कि ससुरालीजनों द्वारा उसे जान से मारने के लिए खाने में कोई दवा मिलाकर खिलाई जा रही है, ताकि वह अपने पुत्र की दूसरी शादी कर सके। देहात पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें