Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsWeather Fluctuations in Bulandshahr Temperature Rises After Rain

मौसम साफ होते ही बढ़ी गर्मी, 27 को बारिश के आसार

Bulandsehar News - बुलंदशहर में पश्चिमी विक्षोभों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ, लेकिन दिन के बढ़ने पर धूप के चलते गर्मी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 23 Feb 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
मौसम साफ होते ही बढ़ी गर्मी, 27 को बारिश के आसार

बुलंदशहर। पश्चिमी विक्षोभों के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं बारिश के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी और तेज धूप से गर्मी का असर बढ़ रहा है। रविवार को सुबह हल्की ठंडी महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ धूप का असर तेज होता गया। दोपहर के समय गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब नए पश्चिमी विक्षोभ का इंतजार है। 27 से 28 के बीच हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल इसी तरह बना रहेगा। फरवरी महीने में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन-प्रतिदिन मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। बीते दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। जिससे धूप के तेवर तल्ख होने पर गर्मी का अहसास बढ़ गया है। रविवार को सुबह ठंड का अहसास हुआ। समय से धूप खिली तो लोगों को ठंड में राहत मिली, मगर दिन बढ़ने पर धूप का असर भी तेज हो गया। दोपहर के समय चटक धूप के चलते लोगों ने गर्मी महसूस की। मौसम बदलने के कारण पंखा और वाहनों में एसी का प्रयोग किया। दिनभर मौसम का यही मिजाज देखने को मिला। शाम ढलने के बाद फिर हल्की ठंड महसूस की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि 27 फरवरी से बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच हल्की-तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा। इससे गर्मी में बढ़ोत्तरी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें