सुबह छाए रहे बारिश के बादल, दोपहर में धूप ने तपाया
Bulandsehar News - बुलंदशहर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से राहत मिली। लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने लगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...
बुलंदशहर। मौसम में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव बना हुआ है। कभी आंधी संग बारिश के बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप से पसीने छूट रहे हैं। रविवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक मौसम का यही मिजाज रहा। इस दौरान गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। इसके बाद दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर के समय तपिश से लोग झुलस गए। अब मौसम विभाग ने चार दिन बाद बारिश की संभावना जताई है। गर्मी के तेवर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप और तपिश से शरीर झुलसने जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि शनिवार को दोपहर बाद मौसम के कवरट बदलते ही तेज हवाएं चलने लगी। आंधी संग आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट होने लगी। इस दौरान बारिश की संभावना भी बनी रही। रविवार को भी सुबह के समय बादल छाने से धूप-छांव की स्थिति बनने लगी। धूप का असर कम होने पर तपिश से राहत रही। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम बदलने से गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर के समय सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से लोग झुलस गए। चटक धूप के साथ तपिश बढ़ते ही झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा। तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। गर्मी के चलते बाजार में भी रौनक कम रही। गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक चार दिन बाद बारिश हो सकती है। इसके बाद अब हीट वेव के साथ लू परेशान करेगी। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।