बुलंदशहर : बारिश से बढ़ी ठंड, बिजली सप्लाई ठप
Bulandsehar News - बुलंदशहर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। शनिवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश हुई। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस...

बुलंदशहर। मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। शुक्रवार देर शाम मौसम ने फिर करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से ठंड का असर बढ़ गया। शनिवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। सर्द हवाओं के चलते ठंड का एहसास हुआ। सुबह के समय भी आसमान में कभी बादल तो कभी धूप का मौसम बना रहा। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बारिश के चलते जलभराव और कीचड़ से लोगों की आफत आ गई। बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई। लाइनों में फॉल्ट तो कहीं ब्रेकडाउन के कारण बिजली गुल रही। लोगों को पेयजल समेत विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर भी बढ़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।