Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsUnion Budget Meeting in Bulandshahr Praised by MP Bhola Singh for Middle-Class Benefits

सांसद ने केंद्रीय बजट को सर्वहितकारी बताया

Bulandsehar News - बुलंदशहर के जहांगीराबाद नगर पालिका में केंद्रीय बजट गोष्ठी का आयोजन किया गया। सांसद डॉ. भोला सिंह ने बजट की प्रशंसा की और इसे मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत को औद्योगिक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 22 Feb 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
सांसद ने केंद्रीय बजट को सर्वहितकारी बताया

बुलंदशहर। जहांगीराबाद स्थित नगर पालिका में शनिवार को केंद्रीय बजट गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी बताया। सांसद ने कहा कि बजट को आने वाले दिनों में भारत को औद्योगिक और कृषि विकास में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में इस बात का खास ध्यान रखा है कि सामान्य नागरिक की जेब कैसे भरी जाए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की तमाम जनहित की योजनाओं का बखान किया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोगों के संपर्क में रहकर उनकी परेशानियों का निदान कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए। पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, उमेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ सूरजभान माहुर, अभय गर्ग, नगराध्यक्ष कैलाश सैनी, रामपाल लोधी, महीपाल लोधी, कृष्ण कांत वार्ष्णेय, अजीत हिमाचल सिंह, अनूपशहर नगराध्यक्ष मुनेश शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बजट की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन मनोज शास्त्री ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें