तेज धूप और ठंडी हवा से बदलता रहा मौसम
Bulandsehar News - फोटो-- 2तेज धूप से तपिश का अहसास, तापमान फिर बढ़ातेज धूप से तपिश का अहसास, तापमान फिर बढ़ातेज धूप से तपिश का अहसास, तापमान फिर बढ़ातेज धूप से तपिश का

तापमान में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज होने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को ठंडी तेज हवाओं के साथ तेज धूप के भी लोगों को दर्शन हुए। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोत्तरी के बाद 27 पर पहुंचा। सुबह-शाम में हल्की ठंड का अहसास भी हुआ, लेकिन दोपहर के समय तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अब रोजाना तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंचेगा। मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी-गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं अब तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई। दिन बढ़ने के साथ ही धूप का असर तेज हो गया। दोपहर के समय तेज धूप से तपिश महसूस की गई। बुधवार के मुकाबले दिन काफी गर्म रहा। शाम ढलने पर मौसम ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 27 डिग्री पर रहा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि 11 मार्च तक अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री बढ़कर 17 डिग्री पर पहुंचेगा। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।