शादी का झांसा देकर किशोरी को किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज

थाना बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरMon, 24 May 2021 06:30 AM
share Share

बीबीनगर/ स्याना। संवाददाता

थाना बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक किशोरी को अगवा कर आजमगढ़ ले गया। पीड़ित किशोरी के चाचा की तहरीर पर थाना बीबीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना बीबीनगर इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी उसे आजमगढ़ ले गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर थाना बीबीनगर पुलिस ने आरोपी आजमगढ़ के अवनीश कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें