Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSports Competition Begins at Seth Ganga Sagar Jatiya Polytechnic College

दौड़ प्रतियोगिता की बालिका वर्ग पायल प्रथम

Bulandsehar News - सेठ गंगा सागर जटिया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। बालिका वर्ग में पायल ने 100 मीटर दौड़ में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरThu, 20 Feb 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
दौड़ प्रतियोगिता की बालिका वर्ग पायल प्रथम

सेठ गंगा सागर जटिया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह और अन्य स्टाफ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खेल कूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में वर्षा और 400 मीटर दौड़ में वर्षा कुमारी प्रथम स्थान पर रही और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले वर्ष के विजेता छात्र-छात्राओं की ओर से विजयी मशाल जलाकर प्रभात फेरी निकाली गई। दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल हुए। इसमें दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो एवं बैडमिंटन आदि रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खेल अधिकारी गजेंद्र सिंह लोधी, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. लोकेश उपाध्याय, करन पाल, निक्की, राजेंद्र सिंह, मंजू सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें