75 घंटे राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर मिला ऑस्ट्रेलिया अवार्ड
Bulandsehar News - ग्राम नैथला निवासी समाजसेवी निकुंज ने अपनी टीम के साथ आजादी के 75 वें महोत्सव पर 'हर घर तिरंगा अभियान' में 75 घंटे लगातार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह रिकॉर्ड इंडिया बुक, एशिया बुक और लंदन बुक वर्ल्ड...

समाजसेवी एवं शिक्षा जगत से जुड़े ग्राम नैथला निवासी निकुंज ने अपनी टीम के साथ आजादी के 75 वें महोत्सव पर "हर घर तिरंगा अभियान" में 75 घंटे लगातार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। यह रिकॉर्ड भी बना था। यह रिकॉर्ड इंडिया बुक, एशिया बुक और लंदन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था। अब इसी कार्य के लिए ऑस्ट्रेलिया अवार्ड मिला है। अब इसका प्रमाण पत्र मिला है। इससे पहले निकुंज ने टीम के साथ स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 36 घंटे सिकंदराबाद में, 51 घंटे लखनऊ में और 101 घंटे बुलंदशहर में 20000 व्यक्तियों के साथ 24 घंटे अमेठी में, 111 घंटे व 170 घंटे लगातार कानपुर में व 200 घंटे लगातार अयोध्या में स्वच्छ भारत अभियान चलाया था। इसके साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखे हैं। अभी तक निकुंज के नाम 15 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। यह सभी रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।